Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मायुमं स्टील सिटी ने जीता टाटानगर अचीवर्स कप सीजन 2 का खिताब

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट कदमा के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. फाइनल मैच सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और मायुमं स्टील सिटी शाखा के बीच खेला गया. मायुमं स्टील सिटी ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीता. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच स्टील सिटी के दीपक अग्रवाल रहे. पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीपक अग्रवाल रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच में रोमांच पैदा कर दिया था. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष शारदा, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक विकाश अग्रवाल रहे। संदीप अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर घोषित किया गया. समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रिंसिपल कमिशनर ऑफ इन्कम टैक्स शिशिर धमीजा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण गुप्ता और अभिषेक अग्रवाल गोल्डी मौजूद थे. अतिथियों के द्वारा विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bharatiya-jantantra-morcha-held-a-meeting-regarding-the-formation-of-booth-committee/">जमशेदपुर

: भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने बूथ समिति गठन को लेकर की बैठक
[caption id="attachment_842814" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/cricekt-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैन ऑफ द मैच स्टील सिटी के दीपक अग्रवाल[/caption]

कई लोगों खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल 

इस टूर्नामेंट में आठ टीम क्रमशः मायुमं टाटानगर अचीवर्स शाखा, मायुमं स्टील सिटी शाखा, सिंहभूम चेम्ंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, यंग इंडियन्स, जेसीआई रॉयल्स, जेवाईसीए 11, जीएसटी डिपार्टमेंट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हिस्सा लिया था. इसे सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव अंशुल रिंगसिया, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, शाखा कोषाध्यक्ष आदित्य जजोदिया तथा खेल संयोजक विजय सोनी सहित अचीवर्स शाखा की पूरी टीम का योगदान रहा. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में समाजसेवी संतोष अग्रवाल, सुरेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, विजय आनंद मूनका, अरूण गुप्ता, बिमल रिंगसिया, हर्ष सुल्तानिया, संदीप मुरारका, मानव केडिया, अनिल अग्रवाल, अजय चेतानी, सुरेश शर्मा (लिप्पू), विनोद शर्मा, उमेश खिरवाल आदि शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही