Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं ने 150 लोगों के देहदान का संकल्प पत्र स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी गतिविधियां जन जन तक पहुंचाएगी. शाखा ने सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं को पंजीकृत किया है. आज एक सादे व संक्षिप्त समारोह के दौरान अपने आवासीय कार्यालय में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आकृति व्हील्स कालीमाटी के सोशल मीडिया के पृष्ठों का लोकार्पण किया. इस अवसर पर बोलते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आज के युग में डिजिटल स्वरूप में आने से स्वयं के कार्यऑन का विस्तार होता है और दुनिया से कनेक्टिविटी बढ़ती है. इसका लाभ भी संस्था को मिलेगा. उन्होंने इस प्रयास हेतु मंच शाखा की प्रशंसा की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-aakriti-fed-khichdi-to-350-people-under-anand-sabke-liye/">जमशेदपुर

: मायुमं आकृति ने आनंद सबके लिए के तहत 350 लोगों को खिलाई खिचड़ी

150 लोगों के देहदान का संकल्प पत्र सौंपा

शाखा द्वारा विगत दिनों देहदान-अंगदान के संदर्भ में चलाए गए जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में संकल्पित 150 से अधिक संकल्प पत्रों को मंत्री श्री गुप्ता को सौंपा. उपरोक्त संकल्प पत्रों को मंच सदस्य अनुराधा के प्रयासों से भरा गया है. उपरोक्त कार्यक्रम के संदर्भ में बोलते हुए शाखाध्यक्ष अंकिता लोधा ने बताया कि हमारे प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल का प्रयास है कि संगठन पेपरलेस हो और संगठन की गतिविधियों सहित ब्रांडिंग का काम सोशल मीडिया के हर प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हो. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-human-welfare-team-reached-sadar-hospital-to-know-the-condition-of-tuna-sabar/">जमशेदपुर

: टूना सबर का हाल जानने के लिए सदर अस्पताल पहुंची ह्यूमन वेलफेयर की टीम
यह प्रयास इसी दिशा की ओर एक कदम है. झारखंड प्रांत में मंच की सक्रिय 77 शाखाओं के परिवार में आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा प्रथम शाखा है. सत्र 22-23 के दौरान संकल्प पत्र भरवाने वाली भी यह प्रथम शाखा है. आज के कार्यक्रम में अंकिता लोधा, रजनी पाड़िया, पूजा खण्डेलवाल, नेहा शर्मा, अनुराधा सहित कई सदस्य उपस्थित थी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-made-pictures-on-the-theme-of-smoking-and-environment/">जमशेदपुर

: धूम्रपान और पर्यावरण की थीम पर बच्चों ने बनाये चित्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही