Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं ने नौ नए चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा द्वारा रविवार को आईसीएआई द्वारा घोषित किए गए चार्टर्ड अकाउंट के फाइनल परीक्षा में सफल रहे मारवाड़ी समुदाय के नव चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया. बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित कार्यक्रम में नौ नए सीए स्वास्तिका चेतानी, डिंकी मित्तल, शोभा खंडेलवाल, दिव्या अग्रवाल, विपाशा अग्रवाल, सौरव मूनका, अंशुल सावा, सिमरन अग्रवाल और अमित कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. यह सफलता उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतीक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-will-protest-at-the-block-offices-regarding-the-problems-of-rural-areas/">जमशेदपुर

: ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालयों पर धरना देगी आजसू पार्टी

केक काटकर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने की. उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त करके अपनी व्यावसायिक यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव अशुंल रिंगसिया, शाखा कोषाध्यक्ष आदित्य जजोदिया, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, मेघा चौधरी, विजय सोनी, राजेश कुमार अग्रवाल आदि का योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही