Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मायुमं सुरभि शाखा ने किया जीव संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा नेअपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जीव संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान तालाब में मछलियों को दाना, पशु पक्षियों को दाना, कुत्ते को रोटी एवं बिस्कुट तथा गाय को हरी सब्जी खिलाकर जीव संरक्षण का संदेश दिया. शाखा की महिलाओं ने कहा कि जीव जंतुओं की रक्षा से ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है.. शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल ने कहा कि इस भीषण गर्मी में मनुष्य के अलावा इन जीव-जंतुओं को भी आहार की जरूरत होती हैं. शाखा इस तरह का कार्यक्रम आगे भी आयोजित करती रहेगी. संस्थापक अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि मनुष्य तभी बनेगा महान, जब मन में रखेगा जीव जंतुओं के लिए सम्मान. इस नेक कार्य में शाखा की सदस्य सोनू मुनका, उषा चौधरी, ममता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, राखी अग्रवाल, मीरा अग्रवाल एवं रेखा चौधरी ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की. कार्यक्रम शाखा सदस्य पायल अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-accused-surrender-in-firing-on-parking-contractor/">जमशेदपुर

: पार्किंग ठेकेदार पर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही