Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिले कई पुरस्कार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अष्टम प्रांतीय अधिवेशन में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा को अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा गया. प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में पिछले दिनों धनबाद शाखा के आतिथ्य में आयोजित हुए अधिवेशन में स्टील सिटी सुरभि शाखा को विशेषकर श्रेष्ठ शाखा,. श्रेष्ठ अध्यक्षा, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण. सर्वश्रेष्ठ अमृतधारा विस्तार. कैंसर जाँच शिविर, अग्रिम शुल्क, उद्यमिता विकास, मंडल स्तरीय कार्यशाला, श्रेष्ठ सामाजीक सम्मान, सर्वश्रेष्ठ जनसेवा कार्यक्रम, श्रेष्ठ व्यक्ति विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम इत्यादि पुरस्कार मिले. सुरभि शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी, सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम, संस्थापक अध्यक्ष ममता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनीषा संघी, पूजा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, रजनी बंसल, रुचि बंसल आदि सदस्यों ने अधिवेशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prayer-meeting-organized-for-madhuri-dixits-mother-snehlatas-soul-to-rest-in-peace/">जमशेदपुर

: माधुरी दीक्षित की माता स्नेहलता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही