Search

 
 
 

जमशेदपुर : मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा की 2023-24 की नयी टीम ने संभाला कार्यभार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से सत्र 2023-24 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में किया गया. साथ ही वर्ष 2022-23 में बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. निर्वाचित अध्यक्ष निशा सिंघल ने सचिव कविता अग्रवाल और अपनी टीम के साथ नए सत्र में कार्य निर्वाह के लिए शपथ ली. इस दौरान नई योजनाओं पर प्रकाश डाला गया. समारोह का सफल संचालन कविता अग्रवाल (सीताराडेरा) ने किया. इस दौरान बतौर अतिथि मंच पर समाजसेवी रामकृष्ण चौधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, राजकुमार चंदूका, मुकेश मित्तल, अरूण गुप्ता आदि उपस्थित थे. अतिथियों ने विगत वर्ष हुए शाखा के कार्यों की प्रशंसा की. साथ ही जन एवं समाज हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. समारोह में प्रमुख रूप से सुरभि शाखा की सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव सहित उमेश शाह, निर्मल काबरा, विमल रिंगसिया, विवेक चौधरी, पंकज छावछरिया, नंदकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-inspects-buildings-and-issues-notices-to-26-building-owners/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने भवनों की जांच कर 26 बिल्डिंग मालिकों को किया नोटिस जारी

पांच बच्चियों को लिया गोद

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा की नयी टीम ने जरूरतमंद पांच बच्चियों की एक साल की शिक्षा के लिए गोद लिया. इन पांच बच्चियों का एक साल की शिक्षा का पूरा खर्चा सुरभि शाखा की नयी टीम उठायेगी. साथ ही बागबेड़ा की एक जरूरतमंद महिला को समाजसेवी संतोष अग्रवाल के सहयोग से सुरभि शाखा द्धारा स्वरोजगार हेतु पिको फॉल मशीन दिया गया, जरूरतमंद एक महिला को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सहयोग से व्हील चेयर दिया गया, इस नेक कार्य के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-162-inactive-bank-accounts-of-various-departments-closed-40-77-crores-sent-back-to-the-government/">जमशेदपुर

: विभिन्न विभागों के निष्क्रिय 162 बैंक खाते बंद, 40.77 करोड़ सरकार को वापस भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही