Search

 
 
 

जमशेदपुर : सात बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान कराने की मायुमं ने ली जिम्मेदारी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अग्रणी युवा संगठन मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा के सदस्यों ने संस्था के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जरूरतमंद सात बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया गया. व्यापक स्क्रीनिंग के माध्यम से चुने गए इन बच्चों को उनकी शैक्षिक यात्रा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहायता और संसाधन मंच द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर भवन में चाइल्ड एजुकेशन एडॉप्शन ड्राइव कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें शहर के तीन प्रसिद्ध इंग्लिश मीडियम स्कूल एआईडब्ल्सूसी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस बारीडीह, केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी और राजेंद्र विद्यालय साकची के सम्मानित प्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quality-should-not-be-compromised-in-infrastructure-construction-officials-should-ensure-ddc/">जमशेदपुर

: आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, अधिकारी सुनिश्चित करें- डीडीसी

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर स्कूलों के प्रतिनिधियों ने बच्चों के भविष्य को आकार देने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को स्वीकार करते हुए इस पहल के लिए अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में मायुमं के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय महासचिव सार्थक अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुगम सरायवाला, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, सचिव अशुंल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष आदित्य जजोदिया, संयोजक अमित कुमार अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष सुगम सरायवाला, आनंद अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, मेघा चौधरी, नेहा अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विनीत बोरा, आदर्श अग्रवाल, विजय सोनी, उत्कर्ष अग्रवाल, शिव चौधरी, महेश कुमार, सौरभ अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही