Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चोरी की बाइक को मॉडिफाइड कर बेचने वाला मैकेनिक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
  • पुलिस ने मैकेनिक के पास से 12 बाइक बरामद किया
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस ने चोरी की बाइक को मॉडिफाइड कर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी की 12 बाइक के साथ गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेखर मंडल है, वह कोवाली के बड़ा आमदा का रहने वाला है. गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा शहरी क्षेत्रों से बाइक को चोरी किया जाता था जिसे शेखर मॉडिफाइड कर देता था. बाद में इसी बाइक को बेच दिया जाता था. गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो चोरी की बाइक का कारोबार करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-protested-against-the-murder-of-a-student-in-the-college-campus-in-kerala/">जमशेदपुर

: केरल में कॉलेज कैम्पस में छात्र की हत्या के खिलाफ एबीवीपी ने किया विरोध-प्रदर्शन

नंबर प्लेट को बदल देता था गिरोह 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेखर मंडल चोरी की बाइक बेचता है. सूचना का सत्यापन कर पुलिस ने एक टीम का गठन करते हुए शेखर को गिरफ्तार किया. शेखर की निशानदेही में पुलिस ने चोरी की 12 बाइक बरामद की. सभी बाइकों का नंबर प्लेट बदलकर मॉडिफाइड कर दिया गया था. शेखर ने बताया कि बाइक चोर गिरोह द्वारा उसे चोरी की बाइक मॉडिफाइड करने के लिए दी जाती थी. बाइक को मॉडिफाइड कर बेचने पर जो पैसे मिलते थे वह आपस में बांट लेते थे. वह पिछले एक साल से यह काम कर रहा है. अब तक कई बाइक बेच चुका है. इसे भी पढ़ें : रक्षा">https://lagatar.in/defense-minister-rajnath-singh-said-nda-will-return-to-power-by-winning-more-than-400-seats/">रक्षा

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राजग 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा

कवाली बन रहा चोर गिरोह का अड्डा

जमशेदपुर से सटा कवाली का इलाका बाइक चोरों के अड्डा बनता जा रहा है. इसके पूर्व भी कवाली थाना पुलिस ने तीन बार बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. कई बाइकों को भी बरामद किया गया है. सभी चोर बाइक की चोरी कर कवाली क्षेत्र में छुपा देते है. हालांकि पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान नहीं चलाया जाता जिसका फायदा बाइक चोर उठाते है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-37-examination-centers-made-in-the-district-for-jpsc-examination-5424-candidates-will-appear-for-the-examination/">लातेहार

: जेपीएससी की परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 37 परीक्षा केंद्र, 5424 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही