Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 27 लाभुकों को दिया गया मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की प्रबंधन के साथ मे​डिकल सपोर्ट स्कीम को लेकर मंगलवार को एक बैठक हुई. इस बैठक में मेडिकल सपोर्ट स्कीम के 35 आवेदनों को रखा गया। एक एक कर सभी आवेदनों पर चर्चा हुई. आवेदनों की पड़ताल की गई. 35 में से 27 आवेदन सही पाए गए. इसके बाद इन 27 आवेदन को करने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया. लाभुकों को कुल सात लाख 90 हजार रुपये का लाभ मिला. मेडिकल सपोर्ट स्कीम को लेकर हुई मीटिंग में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत, हरदीप सिंह सैनी, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा आदि उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-trend-of-karate-martial-arts-again-increased-in-the-city-many-institutions-started-giving-training-again/">गिरिडीह

: शहर में फिर से बढ़ा कराटे मार्शल आर्ट्स का ट्रेंड, कई संस्थाएं फिर से देने लगी ट्रेनिंग

इन लाभुकों को मिला योजना का लाभ

मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ पाने वाले लाभुकों में अनिल कुमार, संतोष कुमार, अब्दुल कादिर, वंदना कुमारी, डी आर एस राव, एम गणपति, स्वरूप कुमार विश्वास, अशोक कुमार, अरविंद कुमार तिर्की, मनीष वर्मा, रमा कांत सिंह गौतम, सतेंद्र कुमार, डालिया डे, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार सिंह, जगदीश कुमार चावला, अंबाटी वेंकट राव, आनंद वर्मा, अमित कुमार डे, राजकुमार, रंजीत सिंह, राहुल नायर, रविन्द्र आंनद, संजय कुमार सिंह, शांतिमय चक्रवर्ती, अजय प्रसाद आदि हैं. ये जानकारी देते हुए टाटा मोर्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सोलंकी ने बताया कि इन लाभुकों ने मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए मई और जून में आवेदन किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही