Search

 
 
 

Jamshedpur : ...फिर लगा दवाओं पर प्रतिबंध! इस्तेमाल खतरनाक

 
केंद्र सरकार ने 156 दवाईयों पर प्रतिबंध लगा दिया है प्रतिबंधित दवाईयां दवा दुकानों व डिस्ट्रीब्यूटर के पास से हटी की नहीं यह जांच का विषय
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सावधान! अगली बार जब आपको कोई शारीरिक तकलीफ़ हो और आप दवा दुकान पर दवा खरीदने जाए तो सचेत हो जाएं. क्योंकि केंद्र सरकार ने दर्द, बुखार, सर्दी और कमजोरी की शिकायत आदि में इस्तेमाल होने वाले फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाले 156 दवाईयों पर प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्र सरकार ने माना है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से इंसानों के स्वास्थ्य को खतरा है. ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड समेत अन्य संगठनों के सिफारिश के बाद जांचोपरांत यह कदम उठाया गया है. यहां यह बताना जरूरी है कि इससे पूर्व विगत वर्ष 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा था. जबकि वर्ष 2016 में कुल 344 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था. जिसके तहत इन दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दिया गया था. फलस्वरूप दवा कंपनियों ने उक्त आदेश को अदालत में चुनौती दी थी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-made-public-arjun-mundas-letter-to-ngt/">Jamshedpur

: अर्जुन मुंडा की एनजीटी को लिखी चिट्ठी सरयू राय ने की सार्वजनिक

अबतक 514 दवाओं पर लग चुका है प्रतिबंध

वर्ष 2016 में 344, 2023 में 14 तथा 2024 में 156 दवाओं पर सरकार अबतक प्रतिबंध लगा चुकी है. इस प्रकार कुल 514 दवाओं पर प्रतिबंध लगा चुका है. जिसमें एंटीबायोटिक, बिटामिन समेत दर्द, एलर्जी की एफडीसी दवाओं पर प्रतिबंध लग चुका है. उधर संकेत यह भी मिल रहे हैं कि 34 अन्य बिटामिन दवाओं पर समीक्षा के बाद प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-has-become-a-party-of-corrupt-people-and-goons-pritam-bankira/">Chaibasa

: भाजपा भ्रष्टाचारियों और गुंडों की पार्टी बनकर रह गई – प्रीतम बांकिरा

सिर्फ साइड इफेक्ट का उल्लेख नाकाफी : डॉ वकील सिंह

दवाईयों के रैपर पर मात्र साइड इफेक्ट लिखकर दवा कंपनियां अपनी जिम्मेदारी को पूरा मान लेती हैं, जो नाकाफी है. यह बात डॉ. वकील सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि जो दवा मरीज को ठीक होने के लिए दिया जाए यदि वही दवा मरीज के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालें तो यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगा है वो दवाईयां दवा दुकानों के काउंटर समेत डिस्ट्रीब्यूटर के पास से हटा की नहीं यह जांच का विषय है. संबंधित विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही