Search

 
 
 

जमशेदपुर: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम की हुई बैठक

 
Jamshedpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी सिंहभूम झारखंड की पहली बैठक शनिवार को जुगसलाई के श्रीमहल सभागार में संपन्न हुई. इस बैठक में अवसर पर प्रांत संयोजक शिवाजी क्रांति ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के उद्देश्य और उनके लक्ष्य के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जनहित में ही राष्ट्रहित निहित है. जनता ही ग्राहक हैं, इसलिए इनके हितों की रक्षा करना आवश्यक है. वहीं आनंद तुलसियान ने कहा कि ग्राहक को जागरूक करना समाज में समरसता के लिए आवश्यक है. बारीडीह के संघ प्रचारक आशुतोष भारती‌ ने कहा कि यह विषय काफी महत्वपूर्ण है पर इसमें जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है.इस बैठक मे भविष्य की योजनाएं पर भी विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : अग्निवीरों’">https://lagatar.in/the-future-of-agniveers-is-safe-and-golden-cm-yogi/">अग्निवीरों’

का भविष्य सुरक्षित और स्वर्णिम: सीएम योगी
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं मां भारती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. सामूहिक गीत कवयित्री डोली परिहार ने प्रस्तुत किया.इस जिला के संयोजक और सह संयोजक का दायित्व बसंती और पप्पू सिंह को दिया गया. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता रवि प्रकाश ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कल्याणी कबीर ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल भुईं, जय श्री भुईं, अंकेश, गौरव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही