Search

 
 
 

Jamshedpur : कैरेज कॉलोनी में रेलवे इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

 
  • अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का होगा समाधान : मनोज मिश्रा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रेलवे इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बृहस्पतिवार को बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी में केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रेल कर्मचारियों के अलावे उनके मुहल्लों में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. मनोज मिश्रा ने बताया कि एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है, यह किसी यूनियन से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं है. एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों की समस्या का समाधान अधिकारियों के साथ वार्ता करके निकला जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-traffic-jam-is-becoming-serious-in-mango/">Jamshedpur

: मानगो में गंभीर होती जा रही ट्रैफिक जाम की समस्या
उन्होंने कहा कि कर्मचारी एवं आम जनता की हितों को देखते हुए हर रविवार स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम कैरेज कॉलोनी में आयोजित किये जा रहे है.आने वाले समय मे टाटानगर स्टेशन के बाहर स्वास्थ्य जांच शिविर का नियमित आयोजन किया जायेगा. जिसके माध्यम से रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में एसोसिएशन के अधिकारी एसपी विश्वास ने कहा कि रेल कर्मचारी सिर्फ रेल की सेवा ही नहीं करते बल्कि जनहित में भी तत्पर रहते है. आज के बैठक में नागेंद्र प्रसाद, जयनन्दन उर्फ मण्डल पूरी, रवि रंजन, अरबिंद तिवारी एके महतो, आरएल सिंह, विजय दास, अरुप अधिकारी, विकास ठाकुर, सकलदेव प्रसाद, विजय कुमार मास्टर साहब, अनील महतो, लोचन बारी, आशीष कुमार, जीएन बेहरा, अशोक कुमार, रणधीर, पिंटू गोप, आरएन बेहरा सहित काफी संख्या मे सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :   Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-notice-to-remove-illegal-encroachment-from-quarters-of-sail-meghahatuburu-created-panic/">Kiriburu

: सेल, मेघाहातुबुरु के क्वार्टरों से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस, मची खलबली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही