Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदो-कान्हू कृषि व वनोपज जिला सहकारी संघ की बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की ओर से शनिवार को मानगो वन विभाग के सभागार में बैठक हुई. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी ने बताया कि कृषि एवं वनोपज जैसे धान, गेहूं, सब्जी-फल, लाह, ईमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, साल, आंवला, महुआ, करंज, हर्रे, बहेरा, रेशम आदि का उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना, क्रय-विक्रय एवं वितरण की ऐसी व्यवस्था करना जिससे की सदस्यों को सर्वोत्तम लाभ मिले. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-asked-the-special-officer-to-supply-drinking-water-to-the-settlements-through-tankers/">जमशेदपुर

: विधायक ने विशेष पदाधिकारी से कहा टैंकर से कराएं बस्तियों में पेयजल आपूर्ति

15 मार्च को आयोजित होगा एकदिवसीय कार्यशाला

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले के लैंप्स के प्रतिनिधियों को एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जाएगा कि ग्रामीण इलाके में किस तरह से आकलन करना है. वनोपज से जुड़े किसान उनके उत्पाद को पंजीकृत किया जाएगा. ताकि उनके उत्पादनों को बाजार में उपलब्ध कराया जा सके. इस अवसर पर डीएफओ ममता प्रियदर्शी, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय तिर्की सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही