Search

 
 
 

जमशेदपुर : जन्माष्टमी मनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की हुई बैठक

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर सोमवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की बैठक सूर्य मंदिर परिसर में हुई. मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में संजीव सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु फॉर्म वितरण 13 अगस्त से प्रत्येक दिन संध्याकाल में किया जाएगा. जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी बांटी गई. आयोजन संजीव सिंह और कमलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा. संचालन मंदिर कमेटी के महासचिव गुंजन यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-on-the-fourth-monday-2-lakh-97-thousand-605-kanwariyas-offered-water-in-babadham/">देवघर

: चौथी सोमवारी को बाबाधाम में 2 लाख 97 हजार 605 कांवरियों ने किया जलार्पण
बैठक में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह, शशिकांत सिंह, कमलेश सिंह, संजय सिंह, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, मान्तु बनर्जी, विनय भूषण शर्मा, दीपक कुमार, बिश्वनाथ सरकार, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, गुरदेव सिंह राजा, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, सुशांत पांडा, अप्पा राव, बबुआ सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, बिनोद कुमार सिंह, नीलू झा, रूबी झा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, निर्मल सिंह, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, अमित सिंह, सरस्वती साहू, बिमला साहू, रबिन्द्रनाथ घोष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही