Search

 
 
 

जमशेदपुर : बामनगोड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बामनगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में दुर्गोत्सव को लेकर 15 अगस्त को बस्ती वासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर विचार - विमर्श किया गया. इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त (रविवार) को इस वर्ष पूजा आयोजित करने के लिए नई कमिटी गठित की जाएगी. बैठक में विगत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-tricolor-hoisted-with-full-pride-naxalites-stronghold-saranda/">किरीबुरू

: नक्सलियों के गढ़ सारंडा में पूरे शान के साथ लहराया तिरंगा

पूजा को लेकर युवाओं में उत्साह

बैठक में कमिटी गठन तथा पूजा धूमधाम से करने को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. वहीं स्थापना काल के सदस्यों ने युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का भरोसा दिलाया. बैठक में यह बात उभरकर कर आई की पूजा कमिटी में गुटबाजी है. वहीं शांति प्रिय स्थानीय लोगों ने पूजा से राजनीति को दूर रखते हुए एक जुटता के साथ पूजा कराने पर बल दिया. बैठक में केसी. महतो, संतोष महतो, तुलसी महतो, भास्कर दास, उपेंद्र नाथ महतो, अजीत कुमार नंदी, सुबोलचंद्र महतो, अंकित तिवारी, विशाल पांडेय, अनीष, दीपक कुमार, निशांत महतो, अखिलेश, वरूण सिंह, सोनल देव, सन्नी, दीपक मिश्रा, रामसिंह मुंड़ा, अखिलेश दास, दीपू सिंह, विनोद शर्मा, संदीप कुमार, विकास सिंह, राहुल रजक, शकर, पंकज समेत काफी संख्या में युवा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-big-relief-to-rahul-gandhi-from-hc-exemption-from-physical-appearance/">मोदी

सरनेम केस : राहुल गांधी को झारखंड HC से बड़ी राहत, सशरीर पेश होने से मिली छूट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही