Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खैरबनी कचरा प्लांट को लेकर ग्रामीणों संग बैठक 14 जून को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : गोविन्दपुर के समीप खैरबनी में प्रस्तावित ठोस कचरा निस्तारण प्लांट के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध जारी है. पिछले दिनों ग्रामीणों द्वारा निर्माणकर्ता एजेंसी के कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया गया था. कचरा प्लांट का ग्रामीणों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध को देखते हुए उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने के लिए एक टीम गठित की है. उपायुक्त के द्वारा गठित इस टीम में एडीसी, धालभूम के एसडीएम, डीसीएलआर, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, जमशेदपुर के बीडीओ और निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-governments-anti-student-decision-to-stop-intermediate-education-in-degree-colleges-pritam-bankira/">चाईबासा

: डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना सरकार का छात्र विरोधी फैसला – प्रीतम बांकिरा

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में होगी वार्ता

इस संबंध में ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के साथ 14 जून को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में वार्ता होगी. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि खैरबनी कचरा प्लांट को लेकर ग्रामीणों के पक्ष को जानने के उद्देश्य से इस वार्ता का आयोजन किया गया है. ग्रामीणों के जायज मांगों के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही