Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम की बैठक सोमवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन हॉल में जिलाध्यक्ष सह विधायक रामदास सोरेन की अध्यक्षता में हुई.बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई. इस दौरान जिला समिति ने केंद्रीय समिति के निर्देश पर जिले में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया. इसके लिए आगामी 01 जून से 30 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए जिला समिति एवं उनकी अनुसांगिक इकाईयों से एक हजार (1000) सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार करते हुए सदस्यता अभियान में शामिल करने का निर्णय लिए गया.बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि जिला समिति द्वारा प्रदत्त प्रारूप पत्र में अपने प्रखंड के अन्तर्गत आने वाले सभी पंचायतों के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की सूची 10 दिनों के अंदर जिला समिति को उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें : धालभूमगढ़">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-in-the-joy-of-victory-in-karnataka-congress-and-jmm-distributed-laddoos-together/">धालभूमगढ़
: कर्नाटक में मिली जीत की खुशी में कांग्रेस व झामुमो ने मिलकर बांटा लड्डू
: बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर रद्द होगा ड्राईविंग लाइसेंस,
: डिमना डैम में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
: कर्नाटक में मिली जीत की खुशी में कांग्रेस व झामुमो ने मिलकर बांटा लड्डू
निकाय समितियों को प्रखंड के समकक्ष मिलेगा दर्जा
बैठक में पार्टी की जमशेदपुर नगर समिति, मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र समिति एवं चुकालिया नगर पंचायत क्षेत्र समिति को प्रखंड समिति के समकक्ष दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित कर भेजने पर सहमति बनी. सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि वे सरकार की योजनाओं से जनजन को अवगत कराएं. साथ ही उसका लाभ दिलाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-driving-license-will-be-canceled-if-caught-driving-without-helmet/">जमशेदपुर: बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े जाने पर रद्द होगा ड्राईविंग लाइसेंस,
बैठक में ये लोग थे मौजूद
बैठक में शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, वीरसिहं सुरेन, लालटू महतो, शंकर चन्द्र हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष बघराई मार्डी, सागेन् पूर्ति, रामदास हांसदा, महावीर मुर्मू, जुगल किशोर मुखी, शैलेन्द्र मेंथी, राज लकड़ा, कमलजीत कौर गिल, चंद्रावती महतो, बाली मार्डी, झरना पाल, सविता सिंह, सविता दास, रजनी दास, अजय रजक, कालीपदो गोराई, फैयाज खान, मोहम्मद जमिल, गोपाल महतो, नंटू सरकार, राजा सिंह, प्रीतम हेंब्रम, डी राकेश राव, धीरेन मर्डि, सुदर्शन स्वाशी, विनोद डे, अजित कुमार,धरंजय सिंह, विद्वान सोरेन, मानसिंह बेसरा के साथ-साथ प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव और चार नगर पालिका क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव शामिल हुए. बैठक का संचालन जिला संगठन सचिव, विद्या सागर दास एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव घनश्याम महतो ने दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-dimna-dam-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर: डिमना डैम में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment