Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज में मेंटल अवेयरनेस कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नाम्या फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मेंटल अवेयरनेस एंड हेल्थ इनिशिएटिव प्रोग्राम के तहत मेंटल अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में डॉक्टर्स, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स और कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज की छात्राओं को कठिन परिस्थिति में अपने को कैसे संयमित रखे यह बताया गया. मानसिक तनाव के तकनीकी पक्ष की भी जानकारी दी गई, ताकि वैसी स्थिति में अपने को संयमित रखते हुए गलत निर्णय लेने से बचा जा सके. मौके पर नाम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडगी ने कहा कि जमशेदपुर शहर जहां रक्तदान के क्षेत्र में देश में अव्वल है, वहीं आत्महत्या के मामले में भी देश के टॉप शहरों में शामिल है. विद्यार्थियों पर बहुत दबाव रहता है. विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से नाम्या फाउंडेशन द्वारा शिक्षण संस्थानों में मेंटल अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में आज डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-enlightened-people-met-dc-for-administrative-cooperation-in-laying-pipeline/">आदित्यपुर

: पाइप लाइन बिछाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए डीसी से मिले प्रबुद्धजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही