Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैंबर में व्यापिरयों ने की बैठक, कहा- भाड़ा वृद्धि के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के तत्वावधान में विभिन्न बाजारों के व्यापारियों की बैठक हुई. बैठक में जिला प्रशासन द्वारा सैरात बाजार की दुकानों के भाड़े में की गई, अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गई. आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका नें कहा कि शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता के बाद यह बातें सामने आई कि व्यापारियों को जिला प्रशासन के इस निर्णय के विरुद्ध उपायुक्त के कोर्ट अथवा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करनी चाहिए.ताकि इस निर्णय का न्यायोचित विरोध हो सके. उन्होनें कहा कि इस के अलावे इस निर्णय के विरुद्ध आंदोलन भी जारी रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CHAIMBER-24-JUNE-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-illegal-sand-laden-tractor-seized-case-registered/">गालूडीह

: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि वे लोग इस फैसले के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया में जाएंगे एवं लोकतंत्र में वर्णित अधिकारों के तहत आंदोलन भी जारी रखेंगे.बैठक में मुख्य रूप से चैम्बर उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, महावीर मोदी, सुरेश गुप्ता, अमिश अग्रवाल, दिनेश चौधरी, रंजन सिंह, कमलेश अग्रवाल, दलबीर सिंह, नसीम अंसारी, राजेश अग्रवाल, निरंजन गौतम, सोमनाथ तिवारी, विनोद देसाई, सुरेश अग्रवाल, साहेब सिंह, काले, उत्तम देबुका, किशोर वसानी, कमल मकाती, नरेश दवे, आनंद चौधरी, दलबीर सिंह, गिरधारी मोदी, प्रकाश मोदी एवं सैकड़ों की संख्या में दुकानदार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही