Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पारा 41 डिग्री के पार, बच्चे गश खाकर गिर रहे, अब तो स्कूलों का समय बदलवाईये डीसी मैडम : संघ

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त को पत्र लिख कर भीषण गर्मी व धूप के मद्देनजर स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि जमशेदपुर शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है और मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में यह बढ़ सकता है. इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चल रही हैं। आर्दश मध्य विद्यालय में एक बच्चा अचानक बेहोश हो गया था. गर्मी के कारण गश खाकर गिर भी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-army-land-scam-7-accused-presented-before-court-all-sent-to-jail/">BREAKING

: आर्मी लैंड स्कैम के 7 आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश, सभी को भेजा गया जेल
वर्तमान में स्कूलों सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे या कहीं 1.30 बजे तक संचालित हो रहे हैं. जब स्कूल दोपहर 1 या 1.30 बजे बंद होते हैं, उस समय तापमान अधिकतम होता है. अधिकतम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जिस कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं. जमशेदपुर अभिभावक संघ ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप और उसका बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्कूलों के खुलने एवं बंद होने का समय सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक करने का आदेश देने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही