Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कोल्हान में तेजी से गिरेगा पारा, रात में बढ़ेगी कनकनी, जारी रहेगा कुहासा का दौर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  जमशेदपुर के तापमान में तेजी से परिवर्तन हुआ है. ऐसा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने तथा वर्षा का दौर थमने के होने के कारण हुआ है. गुरुवार को दिनभर धूप रही. जिसके कारण दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस कमी का पूर्वानुमान है. 26 जनवरी को दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था. जबकि आज 27 जनवरी को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. तापमान घटने के साथ ही कनकनी बढ़ेगी. जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार उक्त स्थिति अगले 31 जनवरी तक रहेगी. हालांकि इस दौरान सुबह में घना कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें:एयर">https://lagatar.in/excited-to-have-air-india-back-in-tata-group-chandrasekaran/">एयर

इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर उत्साहित हैं : चंद्रशेखरन

31 जनवरी तक जारी रहेगा न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते 26 जनवरी से कहीं-कहीं वर्षा हुई तथा दिनभर बादल छाए रहे. लेकिन 27 से 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. जिसके कारण दिन में अच्छी धूप खिलेगी. लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी. जिसके कारण शाम होते ही ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा. इस दौरान दिन के तापमान में जहां बढ़ोतरी होगी. वहीं रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. दूसरी ओर मौसम विभाग ने कल कोल्हान में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है. ऐसी स्थिति दिसंबर 2021 में भी देखने को मिली थी. इसे भी पढ़ें:देशभर">https://lagatar.in/schools-will-soon-open-across-the-country-the-central-government-is-preparing-the-model/">देशभर

में जल्द खुलेंगे स्कूल, मॉडल तैयार कर रही है केंद्र सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही