Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में “मेरी माटी, मेरा देश” आयोजित, शहीद किशन दुबे के परिजनों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से "मेरी माटी, मेरा देश" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वीर शहीद किशन कुमार दुबे के परिजन विश्विद्यालय में अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. शहीद किशन कुमार दुबे 119वीं बटालियन बीएसएफ के हिस्सा रहते हुए 09 जुलाई 2015 को जम्मू कश्मीर में शहीद हुए थे. वह एलओसी पर एफडीएल करम में तैनात थे. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-panch-pran-oath-and-tree-plantation-on-kargil-victory-day/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : कारगिल विजय दिवस पर हुआ पंच प्रण शपथ व वृक्षारोपण
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पंडा, प्रतिकुलपति डॉ आचार्य ऋषि रंजन, प्रशासनिक अधिष्ठाता नाज़िम, वीर शहीद की मां जगमाया देवी और छोटे भाई रविशंकर दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. सभी ने सैनिकों के बलिदान और योगदान पर विस्तृत चर्चा की. शहीद के छोटे भाई ने विश्विद्यालय की इस नेक कोशिश को सराहा. साथ ही अपील की कि हम सब सैनिकों का सम्मान करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-guest-lectures-on-prakash-fikri-and-muzaffarpuri-two-poets-of-jharkhand-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के दो शायर प्रकाश फिकरी व मुजफ्फरपुरी पर गेस्ट लेक्चर आयोजित
विश्विद्यालय के कुलपति और प्रतिकुलपति ने शहीद के परिवार को शॉल, स्मृति चिह्न और पौधा भेंट कर सम्मानित किया. विश्वविद्यालय सभागार में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, अतिथियों और छात्रों ने देशहित में पंच प्रण शपथ लिया. वहीं पास के गांव में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समन्वयक राजू भगत, प्रोग्राम अधिकारी सई भारती और अभिनव कुमार की देखरेख में हुआ. मंच संचालन डॉ इशिता घोष और एनएसएस की बर्षा, सुहानी, देव्यानी, पल्लवी और अंजू ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही