Jamshedpur (Sunil Pandey) : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से रविवार को बिष्टुपुर गुरुद्वारा परिसर में प्रतिभावान बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे. उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए श्री काले ने कहा कि पंख भी है, उड़ान भी है, हौसलों में जान भी है, इन फड़कती भुजाओं में आसमां छूने का अरमान भी है. उन्होंने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को बधाई दी. प्रतिभा सम्मान समारोह में आईसीएसइ एवं सीबीएसई में अव्वल आये सिख बच्चो को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले का फेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sharbat-distribution-done-for-relief-in-scorching-heat/">जमशेदपुर
: भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण
: बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने व्यक्त की संवेदना [wpse_comments_template]
: भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण
हर वर्ष होगा सम्मान समारोह- गंभीर
समारोह के आयोजनकर्ता सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि शिक्षा का सम्मान आवश्यक रूप से होना चाहिए. फेडरेशन छात्रों का सम्मान आगे भी करती रहेगी. मोहिंदर सिंह भुईं ने कहा कि प्रतिभावान बच्चो का सम्मान और हौसला अफजाई बहुत जरूरी है. बिष्टुपुर गुरुद्वारा के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा की विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा खुद अपने आप से करनी चाहिए. यही जज्बा उनको सफलता दिला सकती है. बिस्टुपुर गुरुद्वारा के महासचिव त्रिलोक सिंह ने फेडरेशन की पूरी टीम को बधाई दी. जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरजीत सिंह भामरा, इंदरजीत सिंह पनेसर, इंदरपाल सिंह, मनमीत लूथरा, मंजीत सिंह गिल, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, इंदरपाल सिंह, सरबजीत सिंह भुल्लर, मनप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-minister-ramchandra-sahis-expressed-condolences-to-those-who-lost-their-lives-in-the-balasore-train-accident/">जमशेदपुर: बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने व्यक्त की संवेदना [wpse_comments_template]
Leave a Comment