Search

 
 
 

जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2021-22 में कक्षा 10वीं, 12वीं, जेइई एडवांस, नीट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डीएवी गान के साथ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. विजय मेहता, सम्मानित अतिथि किरण मेहता, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर भरत, डॉ. जेके लायक, एम के सिन्हा, एके मिश्रा, डॉ. विदित सिंह और डॉ. सिगंधा अवस्थी उपस्थित थे. इस अवसर पर 386 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-partys-workers-conference-on-18-in-sheeshmahal-of-dam/">चांडिल

: डैम के शीशमहल में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 18 को

विकट परिस्थिति में सही निर्णय लेने की क्षमता होना अति आवश्यक

मौके पर स्कूल की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए केवल अंक हासिल करना ही जरूरी नहीं होता बल्कि विकट परिस्थितियों में उचित अनुचित की पहचान कर सही निर्णय लेने की क्षमता होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय से छात्र देश के जिम्मेवार युवा बन कर निकलते हैं. उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही