Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीएसएम स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

 
Jamshedpur (Dharmendra Mishra) : एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में वर्ष 2021-22 में सीबीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं में शैक्षणिक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना एवं मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. प्राचार्या मौसमी दास ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के शैक्षणिक स्तर पर विषयवार एवं समग्र रूप से बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया. विशेष रूप से सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं से आदर्श कुमार एवं 12वीं विज्ञान संकाय से आस्था राय वाणिज्य संकाय से रितेश कुमार और कला संकाय से कोमल प्रसाद शामिल थी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-congress-district-committee-held-a-meeting-regarding-the-jodo-india-program-discussed-about-the-preparation/">सरायकेला

: कांग्रेस जिला कमेटी ने ”भारत जोड़ो” कार्यक्रम को लेकर की बैठक, तैयारी को लेकर हुई चर्चा

प्राचार्य ने आध्यात्म को दैनिक जीवन में शामिल करने पर दिया बल

इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि कला संकाय का प्रथम सत्र था, जिसमें सभी विद्यार्थियों का प्राप्तांक शत-प्रतिशत रहा. वैश्विक महामारी के बीच बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ध्यान और मंत्रोच्चारण को अपने दैनिक जीवन में शामिल करे और नैतिक मूल्यों के साथ चुनौतियों को स्वीकार करें. स्वयं और दूसरॉन का भी सम्मान करें. निरंतर आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के साथ आगे बढ़े. इस अवसर पर मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपप्राचार्या रागिनी सिंह, शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही