Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के तहत गीता थियेटर के कलाकारों ने जुबली पार्क, चांडिल डैम और रंकिणी मंदिर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया. इस दौरान कलाकारों ने कलात्मक ढंग से दैनिक जीवन में स्वच्छता का कितना महत्व है, स्वच्छता ना रखने पर हमारे जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव एवं होने वाले पर्यावरण में परिवर्तन के बारे में प्रदर्शित किया. इस दौरान लोगों से अपील की कि पर्यटक स्थलों में जहां तहां गंदगी ना फैलाएं. जितना हो सके प्लास्टिक के प्रयोग से बचें. नुक्कड़ नाटक के बाद स्वच्छता ही सेवा के तहत कलाकारों ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया. नुक्कड़ नाटक में गीता कुमारी, प्रेम शर्मा अंन्नत सरदार, प्रेम दीक्षित, श्रेया छतरी एवं तुषार करण ने अभिनय किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-indefinite-strike-of-anganwadi-workers-and-assistants-begins/">Jamshedpur

: आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही