Search

 
 
 

Jamshedpur : डीजीपी से मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग

 
  • सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल अनुराग गुप्ता से मिला
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को रांची में पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिला. इस दौरान उनसे कोल्हान (जमशेदपुर) में अपराध में बेतहासा वृद्धि होने की जानकारी दी. साथ ही इससे जुड़ा एक मांग पत्र सौंपा. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने जमशेदपुर के इंट्री प्वाइंट पारडीह काली मंदिर से डिमना चौक के बीच अक्सर जाम लगने की समस्या से उन्हें अवगत कराया. साथ ही लगातार हो रहे साइबर क्राइम को देखते हुए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई तथा सक्षम पदाधिकारी की नियुक्ति करने, जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने, आदित्यपुर मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने सहित कई मांगों से अवगत कराया. डीजीपी ने व्यापारियों से कहा कि वे निर्भिक होकर व्यापार करें. सभी समस्याएं जल्द सुलझेंगी. व्यापारियों को अगर कोई कानून व्यवस्था से संबंधित समस्या उत्पन्न होती और उसका निदान त्वरित नहीं होता है तो व्यापारी उनसे संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-demonstrated-at-jusco-office-regarding-public-problems/">Jamshedpur

: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया जुस्को ऑफिस पर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही