Search

 
 
 

जमशेदपुर : मौसम विभाग ने कोल्हान के लिए जारी किया अलर्ट, दो घंटे में तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मौसम विभाग ने कोल्हान समेत झारखंड के अन्य हिस्सों के लिए वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की. जारी चेतावनी में कहा गया कि अगले दो-तीन घंटे में कोल्हान (पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा व सरायकेला-खरसावां) के अलावे खूंटी एवं पाकुड़ जिले में गर्जन के साथ आंशिक अथवा मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. ऐसी स्थिति आगामी 22 मई तक रहने के आसार हैं. इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जमशेदपुर में आसमान में बादल छा गए हैं. जानकारी हो कि सोमवार की शाम आयी तेज आंधी व वर्षा से शहर का सामान्य जन जीवन काफी प्रभावित हुआ. कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूट गई. वहीं कहीं-कहीं पेड़ भी जड़ से उखड़ गए. मौसम विभाग ने जमशेदपुर में 14.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vector-borne-disease-control-program-organized-at-sadar-hospital-on-national-dengue-day/">जमशेदपुर

: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही