Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड में विगत कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. ऐसी स्थिति वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्पन्न हुई है. कोल्हान में होली के दिन से ही आसमान में आंशिक बादल देखे जा रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो अगले एक से तीन घंटे के अंदर कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के अलावे उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू, गढ़वा, चतरा,) के अलावे रांची के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. उक्त जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही चेताया है कि गर्जन के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है. इस दौरान लोगों का घरों से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rangilo-phagan-program-of-marwari-sammelan-organized-at-dhalbhum-club-ground/">जमशेदपुर
: धालभूम क्लब मैदान में मारवाड़ी सम्मेलन का रंगीलो फागण कार्यक्रम आयेाजित सामान्य हुआ शहर का तापमान
जमशेदपुर में 8 मार्च से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. 7 मार्च को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा) रिकार्ड किया गया था. जो घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 12 मार्च से मौसम के शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjm-leader-praveen-singh-becomes-district-president-of-karni-sena-east-singhbhum/">जमशेदपुर
: भाजमो नेता प्रवीण सिंह बने करणी सेना पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष [wpse_comments_template]
Leave a Comment