Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मेट्रॉन ने वीसी पर लगाया मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, डीसी से की शिकायत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : महिला विश्वविद्यालय में मेट्रॉन के पद पर कार्यरत सोनाली घोष ने वीसी डॉ अंजलि गुप्ता पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. मेट्रॉन ने इसकी शिकायत उपायुक्त विजया जाधव से करते हुए मदद की गुहार लगायी. सोनाली घोष ने बताया कि उन्हें दो दिनों के अंदर मेट्रॉन की नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है. वे हॉस्टल में करीब 20 वर्षों (2004) से कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि वे एक परित्यक्त महिला हैं जिनका कोई घर भी नहीं है, इसी नौकरी से उनका भरण पोषण होता है. उन्होंने अपने जनमाल के हानि की आशंका जताते हुए कहा कि वीसी और रजिस्ट्रार खुद हॉस्टल में आकर नौकरी छोड़ने की बात कहते हैं. जबकि कोई लिखित आदेश नहीं है. हॉस्टल सुपरिटेंडेट डॉ रत्ना मित्रा पर भी उन्होंने हॉस्टल से निकलने के लिए दवाब देने की बात कही. उपायुक्त से मुलाकात के दौरान उन्होने अपना नियुक्ति पत्र भी दिखाया तथा मदद किए जाने की बात दोहराई जिसपर उपायुक्त ने यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-is-necessary-for-children-to-remain-physically-and-mentally-healthy-netaji-subhash-university/">जमशेदपुर

: शारीरिक व मानसिक रूप से बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही