Jamshedpur (Anand Mishra) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया. इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं लाभ पर जानकारी देते हुए योग की विभिन्न आसन करवाये. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं के संग योग्याभ्यास किया. बाला गणपति विलास प्रांगण में कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं आमजनों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया. वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000/">Chakradharpur
: चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में मनाया गया विश्व योगा दिवस
कलश स्थापना के साथ बाला जी मंदिर का कल्याणोत्सव प्रारंभ
: चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में मनाया गया विश्व योगा दिवस
दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है योग
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है. आज योग पूरे विश्वभर के लोगों की जीवन शैली बन चुका है. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया. उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि योग मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है. हम सभी व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : Ranchi:">https://lagatar.in/ranchi-kalyanotsav-of-balaji-temple-started-with-installation-of-kalash/">Ranchi:कलश स्थापना के साथ बाला जी मंदिर का कल्याणोत्सव प्रारंभ
Leave a Comment