Search

 
 
 

Jamshedpur : महानगर भाजपा की टीम घोषित, कई नए चेहरों को मौका

 
  • बागबेड़ा, बारीडीह, घाघीडीह समेत कई मंडल अध्यक्ष बदले
  • प्रदेश अध्यक्ष ने नई कमिटी को दी मान्यता
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर भाजपा कमिटी में कुछ नए चेहरे शामिल किए हैं. साथ ही कुछ पुराने पदाधिकारियों को दूसरा दायित्व सौंपा गया. वहीं जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत कई मंडल अध्यक्षों को बदल दिया गया. बदलने का कारण कार्यकाल पूरा होना तथा कई मंडल अध्यक्षों को हटाने का कारण खराब प्रदर्शन भी रहा है. हालांकि पार्टी इसे स्वीकार नहीं कर रही है. महानगर कमिटी में संजीव सिंह को उपाध्यक्ष से महामंत्री बनाया गया. इसी तरह मानगो की रेणु शर्मा को पहली बार उपाध्यक्ष बनाया गया. मंत्री में शांति देवी एवं मिली शर्मा को पहली बार दायित्व सौंपा गया. पार्टी ने इस बार पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव कुमार को बदल कर उनकी जगह कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा को प्रभार सौंपा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-government-should-provide-basic-facilities-related-to-msme-singhbhum-chamber/">Jamshedpur

: एमएसएमई से जुड़ी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार – सिंहभूम चैंबर
इसी तरह पार्टी ने बागबेड़ा, सुंदरनगर, बारीडीह, घाघीडीह समेत कई मंडल अध्यक्षों को बदल दिया. बागबेड़ा में संजय सिंह को हटाकर वहां अश्विनी तिवारी को दायित्व दिया गया. इसी तरह घाघीडीह मंडल से संजीव शर्मा उर्फ बॉबी शर्मी को हटाकर आनंद कुमार को दायित्व दिया गया. इसी तरह सुंदरनगर में अमित मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया. परसूडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज को बरकरार रखा गया. घोड़ाबांधा में भी दीपक पाल को नई जिम्मेदारी दी गई. बारीडीह मंडल अध्यक्ष भी बदला गया. वहां जीवन लाल एवं बर्मामाइंस में सुरज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-husband-beats-wife-to-death-under-the-influence-of-alcohol/">Chakradharpur

: शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीटकर की हत्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही