Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो घंटे गुल रही एमजीएम अस्पताल की बिजली, लिफ्ट में फंसे रहे लोग

Jamdhedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक बिजली गुल हो गई. बिजली गुल होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का महौल बन गया. पावर बैकअप नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन मोबाइल का टॉर्च चालू कर रौशनी करते दिखे. हालांकि इस दौरान गर्मी से लोगों का हाल बेहाल दिखा. बर्न वार्ड में भी मरीज कमरे से बाहर टहलते नजर आए. सुबह 10 बजे अस्पताल की बिजली गुल हो गई जो दोपहर 12 बजे के आई. बिजली गुल रहने से कई काम ठप रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/MGM-BIJLI-GUL.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-artisans-engaged-in-chariot-construction-preparations-started/">चक्रधरपुर

: रथ निर्माण में जुटे कारीगर, तैयारियां शुरू

लिफ्ट में फंसे रहे दो लोग

इधर, बिजली गुल होने से अस्पताल के सर्जरी वार्ड के लिफ्ट में दो लोग फंस गए. बिजली गुल होते ही लिफ्ट बीच में ही रुक गई. लिफ्ट फंसने के बाद टेक्निशियन को बुलाकर किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोला गया पर दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका. दो घंटे बाद जब बिजली आई तो दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही