Search

 
 
 

Jamshedpur : एमजीएम पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रेलर को किया जब्त

 
  • चालक-खलासी फरार, गाड़ी पर प्रतीक लॉजिस्टिक का लगा है लोगो
Jamshedpur (Sunil Pandey) : एमजीएम थाना की पुलिस ने सोमवार को फर्जी रजिस्ट्रेशन एवं चेसिस नंबर लगाकर चल रहे एक ट्रेलर (संख्या- बीआरओ4जीबी/6970) को जब्त किया. उक्त ट्रेलर एनएच 33 पर भिलाई पहाड़ी के समीप खड़ा था. उसी दौरान उक्त नंबर के ट्रेलर के मालिक राकेश कुमार के बहनोई ब्रजेश राय की नजर गाड़ी पर पड़ी. उन्होंने समीप जाकर देखा तो पाया कि ट्रेलर उनका नहीं है, लेकिन उसपर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर उनके ट्रेलर का है. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी 100 नंबर पर डायल करके पुलिस को दी. थोड़ी देर बाद एमजीएम थाना की पुलिस आयी तथा छानबीन की. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-bjp-district-minister-provided-financial-help-to-the-bereaved-family/">Ghatshila

: शोकाकुल परिवार की भाजपा जिला मंत्री ने की आर्थिक मदद
ब्रजेश राय ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे ट्रेलर पर प्रतीक लॉजिस्टिक जमशेदपुर का लोगो लगा है. उन्होंने कहा कि बरामद ट्रेलर बड़बिल व टाटा के बीच चलती है. जिसका कई बार चालान बना है. चालान बनने की जानकारी गाड़ी नंबर के आधार पर उन्हें मालूम चल जाती थी. हालांकि उनकी गाड़ी गुवाहाटी में चलती है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही