Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान की लाईफ लाइन मानी जाने वाली एमजीएम अस्पताल की अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने हेमंत सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया. भाजपा नेता ने एमजीएम में बिजली आपूर्ति बाधित होने को राजनीतिक इच्छा शक्ति का अभाव करार दिया. कहा की कोल्हान के सबसे बड़ा अस्पताल लगातार संसाधनों की कमी से जूझ रही है. एमजीएम की लचर व्यवस्था अबतक के सबसे निचले स्तर पर है. वहीं सूबे के स्वास्थ्य मंत्री संवेदन शून्य हैं. अस्पताल जैसे इमर्जेंसी संस्थान में घंटों बिजली गुल होना बड़े स्तर की लापरवाही को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-got-four-girls-enrolled-in-inter-college-at-personal-expense/">जमशेदपुर
: विधायक मंगल कालिंदी ने चार बच्चियों का निजी खर्च पर इंटर कॉलेज में करवाया नामांकन
: स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना [wpse_comments_template]
: विधायक मंगल कालिंदी ने चार बच्चियों का निजी खर्च पर इंटर कॉलेज में करवाया नामांकन
वैकल्पिक व्यवस्था का नहीं होना दर्शाता है भ्रष्टाचार
इतने बड़े अस्पताल के पास पावर का कोई वैकल्पिक स्रोत अनुपलब्ध रहना घोर भ्रष्टाचार को दर्शाती है. हेमंत सरकार मंत्रियों के लिए लग्ज़री गाडियां खरीदने को प्राथमिकता में रखती है, किंतु अस्पताल में दवाईयों सहित पॉवर के वैकल्पिक व्यवस्था पर कोई चिंता नहीं है. भाजपा नेता दिनेश कुमार ने माँग किया की पिछले दिनों एमजीएम में घंटों बिजली बाधित होने के मामले में मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया स्वतः संज्ञान लेकर जांच करे तथा जिला उपायुक्त इस आशय में कमिटी गठित कर अपने स्तर से जांच करावें. कहा कि मेडिकल क्षेत्र में लापरवाही या भूल माफ़ी योग्य कृत्य नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-taken-against-those-selling-gutkha-in-shops-near-schools-huge-amount-of-gutkha-recovered-fined/">जमशेदपुर: स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना [wpse_comments_template]
Leave a Comment