Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पुराना सीतारामडेरा की रहने वाली विधवा बबली सांडिल (48) ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर उसे फंदे पर से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां पर जांच के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shibu-arrested-for-buying-and-selling-brown-sugar-from-mango-went-to-jail/">जमशेदपुर
: मानगो से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शिबू गिरफ्तार, गया जेल
: गांजा बरामदगी में फरार आरोपी को कदमा पुलिस ने धर-दबोचा [wpse_comments_template]
: मानगो से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शिबू गिरफ्तार, गया जेल
पति की पहले ही हो चुकी है मौत
घटना के बारे में बताया गया कि बबली सांडिल के पति की मौत पहले ही हो चुकी है. उसने किन कारणों से फांसी लगायी है इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने सीतारामडेरा पुलिस को नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.गर्म पानी से जली महिला की मौत
चाईबासा के मुफ्फसील थाना क्षेत्र की रहने वाली दुंबी जोंको (27) बुधवार को पानी गर्म करते समय जल गयी थी. घटना के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं आने पर डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया था. यहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-the-absconding-accused-in-the-recovery-of-ganja/">जमशेदपुर: गांजा बरामदगी में फरार आरोपी को कदमा पुलिस ने धर-दबोचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment