Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैन्य मातृशक्ति ने राम लला के आगमन की खुशी में 2500 दीप किया वितरित

 
Jamshedpur : अयोध्याधाम में नवनिर्मित भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी अब आने वाली है. 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है. इसी क्रम में सैन्य मातृशक्ति ने रविवार को श्री राम के दीपोत्सव की तैयारी आरंभ कर दी है. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ता भी प्रभु श्री राम लला के आगमन की तैयारी में लगे है. सैन्य मातृशक्ति द्वारा राम लला के आगमन की खुशी में 2500 दीप वितरण किया गया. सैन्य मातृशक्ति द्वारा ग्यारह- ग्यारह दीप लौहनगरी के हर क्षेत्र के घरों में बाटे जा रहे है. कुल 2500 दीपक वितरण करने को तैयारी की गई है. इसके लिए शालिनी, रूबी, बंदना, स्वाति, पूनम, भावना, वीना, कंचन, अनामिका, लता, सरोज पूरे जोश के साथ लगी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sadar-bazar-kali-temple-will-shine-with-the-light-of-1100-lamps/">चाईबासा

: 1100 दीपों की रोशनी से जगमगाएगा सदर बाजार काली मंदिर

कई अन्य स्थानों में किया गया वितरण

इसके पश्चात बागबेड़ा मंडल द्वारा 21 घरों में दीप और बाती मनोज, संजय, जयप्रकाश, शैलेश, विवेक ने बाटे. गोविंदपुर और राहरगोरा में पेटी ऑफिसर योगेश और गौतम लाल ने 21 घरों में दीप वितरण किया. कदमा, सोनारी और बिस्टुपुर में हवलदार किशोर और कुंदन सिंह, मानगो नगर में अवधेश कुमार और एसके सिंह वोही बारीडीह और बिरसानगर में हरी सांडिल द्वारा दीप बाटा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही