Search

जमशेदपुर : मिंदी ने सीजीपीसी का चुनाव दोबारा कराने की मांग की

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सीजीपीसी चुनाव को असंवैधानिक बताते हुए रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान और सीजीपीसी के प्रत्याशी हरमिंदर सिहं मिंदी व हरमिंदर सिहं मंटू अपनी टीम के साथ मंगलवार को डीसी ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने 11 जनवरी को हुए चुनाव को गैर संवैधानिक बताते हुए काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर चुनाव रद्द करने की मांग की. उन्होंने नये सिरे से चुनाव कराने की भी मांग की. इससे पूर्व मिंदी ने एसडीएम धालभूम को भी सभी तकनीकी खामियां गिनाते हुए प्रधान पद के चुनाव को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग कुछ दिनों पूर्व की थी. मिंदी ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि भगवान सिंह को प्रधान बनाने के लिए 5 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने सीजीपीसी के संविधान की धज्जियां उड़ा कर रख दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-paharia-primitive-tribe-made-dalsa-aware-of-the-problem-of-ration-and-pension/">जमशेदपुर

: पहाड़िया आदिम जन जाति के लोगों ने राशन एवं पेंशन की समस्या से डालसा को कराया अवगत
भगवान सिंह को जीत नहीं मिली है, बल्कि सिख समाज को एक थोपा हुआ प्रधान मिला है. अगर 15 दिनों का समय देकर विधिसम्मत चुनाव जिला प्रशासन की 5 सदस्यीय टीम करवाती तो भगवान सिंह का असली वोट बैंक सबके सामने होता. लेकिन शाम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाकर प्रधान थोप दिया गया. इस अवसर पर हरविंदर सिंह मंटू, तरसेम सिंह सेमे, अवतार सिंह भाटिया, गुरदीप सिंह काका, तरविंदर सिंह मारवाह, दविंदर सिंह, मनजीत सिंह गिल, सतबीर सिंह गोल्डू, जितेंद्र सिंह शालू, अजीत सिंह गंभीर, कुलवंत सिंह, बलबीर सिंह, दलबीर सिंह, हरभजन सिंह, दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp