Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, लाखों की नकली शराब बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : त्योहारी सीजन में नकली शराब खपाने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. मानगो पुलिस ने छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी की और लाखों रुपए के नकली शराब को जब्त किया. मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाले स्प्रिट, शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और स्टीकर भी बरामद किया गया है. जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-card-holders-have-not-received-news-of-health-camp-including-ration-for-three-months/">जमशेदपुर

: मानगो के कार्डधारियों को तीन माह से नहीं मिला राशन समेत हेल्थ कैम्प की खबर

पुलिस को देख फरार हो गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार उक्त शराब का कारोबार कमल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब फैक्ट्री चलाई जा रही है. सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए. पुलिस सभी शराब को जब्त कर थाने ले गई है. यह शराब त्योहारी सीजन में खपाने के लिए जमा की गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही