Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में मिनी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे दो युवती समेत तीन घायल

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी के पास एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दो युवती और एक युवक घायल हो गए. घटना के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर भागने की फिराक में था पर स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया. इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायलों में बर्मामाइंस भक्तिनगर निवासी शिवा देशमुख (20), शमा (17) और शिवा की बहन शामिल हैं. शमा और शिवा को हल्की चोटें आई है जबकि शिवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fourlane-cut-is-inviting-accidents/">बहरागोड़ा

: फोरलेन का कट कर रहा है दुर्घटनाओं को आमंत्रित

परीक्षा देने सिदगोड़ा जा रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार शिवा अपनी बहन और बहन की सहेली शमा को बाइक से लेकर मैट्रिक की परीक्षा दिलाने सिदगोड़ा के हिंदुस्तान मित्र मंडल जा रहा था. केबुल कंपनी के पास पीछे से मिनी ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही