Search

 
 
 

जमशेदपुर : डोबो में शिव महापुराण कथा स्थल का मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया निरीक्षण

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सोनारी के डोबो में पांच दिवसीय 5 से 9 फरवरी तक होने वाले श्री शिव महापुराण कथा स्थल का रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्री त्रिकाल दर्शी सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियों की जानकारी ली. समिति की रंजीता बर्मा ने विस्तार से मंत्री बन्ना गुप्ता को पूरी व्यवस्था के बारे में बताया. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने आयोजन समिति के सदस्यों को हर संभव पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के रांची एयरपोर्ट से शहर आने के दौरान भी पुरी सुरक्षा दी जाएगी. मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर, मध्य प्रदेश) शिव महापुराण कथा का प्रसंग सुुनाने के लिए जमशेदपुर की धरती पर 04 फरवरी को पधार रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sports-competition-organized-for-disabled-children-in-telco/">जमशेदपुर

: टेल्को में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही