Search

जमशेदपुर : मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय को भेजा मानहानि का नोटिस

Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विधायक सरयू राय की आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. विधायक सरयू राय के आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय को दूसरी बार कानूनी रूप से घेरने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा है. यह नोटिस स्वास्थ्य मंत्री के कथित वायरल वीडियो एवं प्रतिबंधित पिस्टल रखने के मामले में सरयू राय की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार को लेकर भेजा गया है. स्वास्थ्य मंत्री के अधिवक्ता प्रकाश झा ने मानहानि का नोटिस भेजा है. जिसमें उनसे वायरल वीडियो एवं प्रतिबंधित पिस्टल के मामले में झूठा प्रचार करने के लिए जवाब देने के लिए कहा है. अन्यथा मानहानि सामना करने की बात कही. विधायक सरयू राय पर आरोप है कि वे हमेशा विभिन्न मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से मंत्री बन्ना गुप्ता पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाते है. जिससे उनकी राजनीति और सामाजिक छवि खराब हो,  इस तरह के दुष्प्रचार में वे अपने सोशल मीडिया के ट्विटर और फेसबुक अकॉउंट का भी इस्तेमाल करते है, अब देखना है कि इस नोटिस का जवाब विधायक सरयू राय क्या देते है? इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tired-of-illness-the-old-man-committed-suicide/">आदित्यपुर

: बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

बन्ना ने पहले भी दर्ज कराया है मानहानि का मुकदमा

गौरतलब है कि इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग में प्रोत्साहन राशि की बंदरबांट करने का आरोप विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व उनके चहेते लोगों पर लगाया था. उक्त आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अपने अधिवक्ता संजय मिश्रा के माध्यम से मानहानि का नोटिस भेजा था. उक्त नोटिस के बाद बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर की सीजेएम की अदालत में मुकदमा दायर किया. जिसे एमपी-एमएलए कोर्ट चाईबासा स्थानांतरिक कर दिया गया. उक्त मानहानि का मुकदमा न्यायालय में प्रक्रियाधीन है. स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार संजय ठाकुर ने बताया कि विधायक के जवाब देने अथवा नहीं देने की स्थिति में अगला कदम उठाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-was-held-in-kashidih-high-school-regarding-the-formation-of-student-parliament/">जमशेदपुर

: काशीडीह हाई स्कूल में छात्र संसद के गठन को लेकर हुआ चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp