Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : महिला से दुष्कर्म करने वाला नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय में गुरुवार रात महिला के साथ दुष्कर्म करने के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कागजी कार्रवाई करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया. इसके पूर्व पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी दो बेटियों के साथ नदी में नहाने गई थी. वापसी के क्रम में बस्ती के ही युवक ने उसे रोका और दुष्कर्म करने लगा. विरोध करने पर मारपीट की और पैर में पत्थर से वार कर दिया. बाद में उसके घर जाकर शिकायत करने पर उसके घर वालों ने कुछ नहीं कहा जिसके बाद वह शिकायत करने थाने पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowd-of-devotees-gathered-in-manda-mela-devotees-walk-on-burning-coals/">चक्रधरपुर

: मंडा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दहकते अंगारों पर चले भक्त

बेटी के सामने किया था दुष्कर्म

आरोपी ने पीड़िता की छह वर्षीय बेटी के आंखो के सामने दुष्कर्म किया था. उसने बताया था कि जब युवक उसकी मां के साथ गलत हरकत कर रहा था तब उसने रोकने का प्रयास किया पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही