Search

 
 
 

जमशेदपुर: गोविंदपुर से अपह्त नाबालिग लड़की परसुडीह से बरामद

 
Jamshedpur : गोविंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज किया है. घटना में आरोपी अज्ञात को बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना 13 अप्रैल को घटी थी, लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत दूसरे दिन थाने पर की थी. इसके बाद जांच के क्रम में पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-raped-by-tata-steel-employee/">जमशेदपुर:

टाटा स्टील के कर्मचारी ने धमकाकर महिला से किया दुष्कर्म

पहले रांची से किया गया था बरामद

गोविंदपुर से लापता नाबालिग को पुलिस ने परसुडीह से शुक्रवार को बरामद कर लिया है, लेकिन उसके साथ एक और लड़की बरामद हुई है. पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों लड़की इसके पहले भी घर से भाग चुकी थी और दोनों को रांची से बरामद किया गया था. ऐसे में अपहरण का मामला अब दूसरा रूप ले रहा है. पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-truck-driver-who-was-running-after-the-accident-was-beaten-up-admitted-to-the-hospital/">जमशेदपुर:

दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को पीटा, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही