Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलीडीह से नाबालिग लड़की का अपहरण

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उलीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला राजा को बनाया गया है. घटना 20 अगस्त की देर रात की है. परिवार के लोग जब सुबह के समय जागे तब देखा कि नाबालिग लड़की घर पर नहीं है. इसके बाद उसकी खोज-बीन शुरू की. कुछ भी पता नहीं चलने पर अंततः परिवार के लोग 10 अक्तूबर को उलीडीह थाने में पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-on-congress-leader-anand-bihari-dubey/">जमशेदपुर

: कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे पर एफआइआर

घटना के बाद राजा के साथ देखा गया

घटना के बारे में परिवार के सदस्यों का कहना है कि खोज-बीन के क्रम में ही उन्हें बता चला कि उनकी नाबालिग बेटी को घटना के दिन राजा के साथ देखा गया है. इसके बाद ही परिवार के लोगों ने राजा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के बाद  से ही पुलिस मोबाइल लोकेशन से आरोपी को गिरफ्तार करने और नाबालिग को बरामद करने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-restoration-camp-for-sis-guard-set-up-in-police-station-premises/">पटमदा

: थाना परिसर में लगाया गया एसआईएस गार्ड के लिए बहाली शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही