Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला 21 मार्च को थाने में दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी गदड़ा यशोदानगर के रहने वाले अमन कुमार सिंह को बनाया गया है. यह मामला तब खुला जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिल गयी. अब परसुडीह पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-party-reached-ssp-office-to-plead-for-security-in-jugsalai-dj-controversy/">जमशेदपुर

: जुगसलाई डीजे विवाद में सुरक्षा की गुहार लगाने एक पक्ष एसएसपी ऑफिस पहुंचा

नाबालिग के घर पर ही कर रहा था दुष्कर्म

मामले में कहा गया है कि आरोपी अमन कुमार सिंह का नाबालिग लड़की के घर पर आना-जाना था. दोनों करीब के रिश्तेदार ही हैं. इस बीच ही आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी करने का झांसा देकर पहली बार एक साल पहले दुष्कर्म किया था. मामला जब खुल गया तब आरोपी शादी करने से साफ मुकर गया. इसके बाद पंचायत भी बैठी. पंचायत में भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तब परिवार के लोग मामले को लेकर परसुडीह थाने तक पहुंचे.

घटना के बाद से ही फरार है आरोपी

मामला परसुडीह थाने तक पहुंचने के बाद से  ही आरोपी अमन कुमार सिंह फरार हो गया है. पुलिस आरोपी के घर पर भी गयी थी, लेकिन परिवार के लोगों ने कहा कि वह दो दिनों से घर पर नहीं आया है. अब पुलिस उसके मोबाइल नंबर के माध्यम से लोकेशन तलाश रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-landlady-attacked-with-rod-for-failing-in-theft/">जमशेदपुर

: चोरी में असफल होने पर मकान मालकिन पर किया रॉड से हमला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही