Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर से निकली नाबालिग लापता, मामला दर्ज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पटमदा थाना अंतर्गत गोबरघुसी गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिग लापता हो गई है. वह घर से 18 जुलाई को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कोई पता नहीं चला. अंत में परिजनों ने पटमदा थाना में मामला दर्ज कराया. नाबालिग के मां-पिता मजदूरी करने शहर जाते है. पिता ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को वे लोग काम पर गए थे. रात को वापस लौटे तो बेटी को घर पर नहीं पाया. अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर कोई जानकारी नहीं मिली. मामले को लेकर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग घर से अपना आधार कार्ड और बैंक का पासबुक लेकर निकली है. घर के मोबाइल से भी सारे डिटेल्स को डिलिट किया गया है. फिलहाल नाबालिग का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-herd-of-elephants-ruined-the-paddy-created-a-ruckus/">चाकुलिया

: हाथियों के झुंड ने धान का बिचड़ा किया बर्बाद, मचाया उत्पात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही