Search

 
 
 

जमशेदपुर : अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ ने किया केंद्रीय कमेटी सदस्यों को सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ की जिला कमेटी की ओर से केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया. इसके लिए शनिवार को गोलमुरी स्थित संत जोसेफ मध्य विद्यालय प्रांगण में एक समारोह आयोजित किया गया. इसमें जिले भर के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-demand-to-blacklist-outsourced-agency-fear-of-misappropriation-of-pf-money/">कोल्हान

यूनिवर्सिटी : आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग, पीएफ के पैसों में हेराफेरी की आशंका
इस संबंध में शिक्षक संघ के सचिव रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड सरकार ने संघ के ज्यादातर मांगों को मान लिया है. इसी खुशी में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस संघ से जुड़े जिले भर में 400 से ज्यादा शिक्षक है. इस सम्मान समारोह के जरिए केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को सम्मानित कर उनका आभार जताया गया है. साथ ही विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया है. केंद्रीय पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही