Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सुंदरनगर में असामाजिक तत्वों का उत्पात, सीमेंट की बोरियों में लगाई आग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हाकेगोड़ा में आसमाजिक तत्वों ने नहर निर्माण कार्य के लिए रखे सीमेंट के बोरों में आग लगा दी. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. इस घटना से मौके पर रखे 130 बोरा सीमेंट बर्बाद हो गए है. घटना के बाद से निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी डरे हुए है. निर्माण स्थल पर मौजूद सुपरवाइजर समरेंद्र नाथ पटनायक ने कहा कि रात में आसमाजिक तत्वों ने निर्माण कार्य के लिए रखे सीमेंट के बोरों में आग लगा दी, इसके अलावा बम भी फेंका गया है. समरेंद्र ने बताया कि इसके पूर्व भी पोकलेन में आग लगा दी गई थी जिसकी शिकायत थाने में की गई थी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-workers-union-will-celebrate-founders-day-as-prakash-parv/">बहरागोड़ा

 : स्कूटी से पैसा लेकर भागे दूसरे अपराधी को पुलिस ने ओडिशा से किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही