Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्सकर्मी के पुत्र से बदमाशों ने की मारपीट, ट्रक से कुचलने की कोशिश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूम पाइप निवासी और टाटा मोटर्स कर्मी जतिंदर सिंह के पुत्र देवराज सिंह को कुछ लोगों ने शनिवार देर रात मारपीट कर घायल कर दिया. देवराज को सिर और गले में गंभीर चोट आई है. घायल का इलाज परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में करवाया. इस संबंध में पीड़ित ने सीतारामडेरा थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में देवराज ने बताया कि वह शनिवार रात मानगो चौक स्थित अपनी दवा दुकान को बंद कर घर की ओर आ रहा था. उसी दौरान बस स्टैंड के पास रॉन्ग साइड से आए एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उसे पहले तो भला बुरा कहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. मारपीट करने वालों ने उसकी स्कूटी की चाबी छीन ली और उस चाबी से ही हमला कर दिया. जिससे उसके गर्दन और सिर में काफी चोट आई. तीनों ने मिलकर बेसुध होने तक उसकी जमकर पिटाई की. वहां से गुजर रहे एक ट्रक के सामने धक्का देकर उसे कुचलने की भी कोशिश की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/chandrayaan-2-activated-as-soon-as-it-came-in-contact-with-chandrayaan-3/">आदित्यपुर

: फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

नही है किसी से भी विवाद

हालांकि वह इस घटना में बाल-बाल बच गया. बाद में लोगों की भीड़ जुटने पर तीनों वहां से फरार हो गए. इस संबंध में देवराज के पिता जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी मानगो में एक दवाई की दुकान है. उनका पुत्र रोजाना दुकान बंद कर घर देर रात वापस आता है. शनिवार रात उस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है. उन्होंने बताया कि बेटे के साथ किसी का भी कोई विवाद नहीं है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल करें दोषियों की पहचान करने में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही